जोधपुर, देश के उत्तरी इलाके में हो रही बर्फबारी के असर से सर्दी चमक गई है। प्रदेश सहित मारवाड़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सूर्यनगरी में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा, शीत लहर ने आमजन में कंपकंपी छुड़ा दी। हवा की गति तेज ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सर्दी से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया है। आज भी प्रदेश में माउंट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जोधपुर में सुबह से ही बादलों व कोहरे के कारण सूर्यदेव के दीदार ढंग से नहीं हो पाए। सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप खिली। ठंडी हवा से धूप भी बेअसर रही। लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन आया है,ज्यादातर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर का प्रभाव आगामी एक दो दिन और रह सकता है। मैदानी इलाकों में पारे की गिरावट जारी रह सकती है। जोधपुर शहर में आज सवेरे हल्का कोहरा छाने के साथ ही दरमियानी बदल भी छाए रहे। हवा भी चलने से धूजणी छूट गई। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आ गया। अलसुबह कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में कैद रहे। सुबह सैर करने वालों में भी कमी आई है, सड़क़ों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। बर्फीली हवा शरीर में नश्तर सा चुभ रही है। धूप निकलने के बावजूद उसमें तेजी दिखाई नहीं दी। जोधपुर और इसके आस पास फलोदी, बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

