Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मंडोर हलके में मंडलनाथ चौराहा के समीप गुजरी रात कुछ बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी दो गाड़ीय़ों के शीशे फोड़कर उसमें ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इसमें फिलहाल अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस इसमें किसी रंजिश की आशंका जता रही है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। मंडोर पुलिस ने बताया कि संवित धाम के सामने मंडलनाथ चौराहा क्षेत्र में रहने वाले बलवीर पुत्र प्रकाश की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें पुलिस को बताया कि 28 मई की आधी रात्रि के समय अज्ञात बदमाशों ने उसके घर के बाहर खड़ी दो गाड़ीय़ों के शीशे सरियों और डंडों से तोड़क़र नुकसान पहुंचाया और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संदेह है किसी रंजिश में यह सब किया गया है।

ये भी पढ़े – नशीली दवा प्रकरण:एनसीबी ने पकड़ा दिल्ली की फार्मा कंपनी के मालिक को

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026