सैन्यकर्मी के मकान में चोरों ने लगाई सेंध,नगदी पार
जोधपुर,सैन्यकर्मी के मकान में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी पार कर ली।
शहर के महामंदिर स्थित हनुवंत ए बीजेएस कॉलोनी गली नंबर 15 में रहने वाले सैन्यकर्मी के सूने मकान में चोरों ने सेंध लगा ली। घर से चोर 50 हजार की नगदी के साथ चांदी की एक गाय को चुरा ले गए। सैन्यकर्मी की दिल्ली में पोस्टिंग है और वे परिवार सहित वहीं पर हैं। इस बारे में उनके दामाद की तरफ से महामंदिर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
ये भी पढ़ें-एनसीबी अधिकारी बनकर युवती से 94 हजार की ठगी
एएसआई नेमीचंद ने बताया कि आशापूर्णा नैनो मैक्स शिकारगढ़ आशु विला में रहने श्यामसिंह पुत्र संग्राम सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके ससुर पेपसिंह का मकान हनुवंत ए बीजेएस कॉलोनी गली नंबर 15 में है। वे आर्मी में कार्यरत हैं और पोस्टिंग दिल्ली में है। मई माह से घर सूना पड़ा है। पड़ौसी ने सूचना दी कि घर का दरवाजा खुला है। इस पर श्याम सिंह वहां पहुंचे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर घर से 50 हजार की नगदी और चांदी की छोटी गाय चुरा ले गए। मामले में चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

