Doordrishti News Logo
  •  सिर पर मारी लाठी
  • बेटी की हालत नाजुक
  • पिता गिरफ्तार

जोधपुर, निकटवर्ती बनाड़ स्थित जाजीवाल गहलोतान गांव में नींद में सो रही अपनी शादीसुदा बेटी पर पिता ने लाठी से सिर में वार करने के साथ चाकू से उसका गला रेत दिया। लहूलुहान हालत में बेटी पलंग पर पड़ी रही। घटना के बाद पिता फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार करने के साथ पूछताछ आरंभ की है। हमले की वजह पारिवारिक विवाद है। इसमें पिता द्वारा मां के साथ रोजाना झगड़ा किए जाने पर बेटी पिता को समझाती रहती थी। इस बात को लेकर बेटी पर प्राणघातत हमला हुआ। बेटी मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत नाजुक बनी है। होश में नहीं आने पर बयान नहीं हो पाए।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि जाजीवाल गहलोतान गांव की रहने वाली नैनादेवी जाट ने अपने पति हुकमाराम जाट के खिलाफ यह रिपोर्ट दी है। इसमें आरोप लगाया गया कि उसकी शादीसुदा पुत्री 32 साल की सरोज इन दिनों पीहर आई हुई थी। 26-27 की रात वह पड़ौस में खेत पर गई हुई थी। तब उसका पति हुकमाराम आया और नींद में सो रही उसकी पुत्री सरोज के सिर पर लाठी मारने के साथ चाकू से गला रेत दिया। थानाधिकारी ने बताया कि सरोज के सिर पर चोट व गले पर गहरा घाव के निशान है। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मगर होश में नहीं होने पर उसके बयान नहीं हो पाए है।

यह है हमले की वजह

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि आरोपी हुकमाराम जाट रोजाना अपनी पत्नी नैनीदेवी से झगड़ा करता रहता है। उसे कई बार बेटी सरोज मां से झगड़े को लेकर समझाती रहती थी। सरोज का ससुराल एकता नगर बनाड़ में है। वह दो दिन पहले ही आई थी। पिता को मां से झगड़े को लेकर समझाया था। इस बात को लेकर उसने आधी रात को बेटी पर हमला किया। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आज कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया है। चाकू व लाठी बरामद की जानी है।

ये भी पढ़े – नशे की 1.80 लाख गोलियां सहित आरोपी गिरफ्तार

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026