यातायात कांस्टेबल को सिम की केवाईसी अपडेट के नाम ठगी

शातिर ने लिंक भेज कर खाते से साफ किए 35 हजार

जोधपुर, शहर यातायात पुलिस शाखा में लगे एक कांस्टेबल से ठगी हो गई। शातिर ने सिम चालू रखने के लिए केवाईसी अपडेट के नाम खाते की जानकारी ली और लिंक भेजा। बाद में खाते से 35 हजार की रकम साफ कर दी। तब मोबाइल भी हैक हो गया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर रातानाडा थाने में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि यातायात शाखा में लगे कांस्टेबल कुंवर भानसिंह पुत्र रतनसिंह प्रतापनगर स्थित न्यू आईटी कॉलोनी में रहते है। कम पढ़ लिखे है। उनके मोबाइल पर किसी शातिर ने सिम बंद होने से संबंधित एक संदेश भेजा था। वक्त घटना वह रातानाडा पुलिस लाइन में ड्यूटी पर थे। इस पर दिए गए नंबर से बातचीत किए जाने पर शातिर ने उन्हें लिंक भेजा था। जिसे उन्होंने क्लिक किया तब खाते से अलग अगल बार में 35 हजार रूपए निकल गए। बाद में घटना का पता लगने पर रातानाडा थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़े – चार माह से फायरिंग का फरार आरोपी गिरफ्तार

Similar Posts