Doordrishti News Logo

हत्यारा पिता फरार,सरगर्मी से तलाश

जोधपुर, पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पति ने अपने ही दुधमुंहे छह माह के बच्चे को पत्थर पर पटक पटक कर हत्या कर डाली। वारदात महामंदिर के बीजेएस नट बस्ती की है,घटना शनिवार रात को घटित हुई। बच्चे ने रविवार की तड़क़े दम तोड़ दिया। घटना के बाद बच्चे का हत्यारा पिता वारदात स्थल से फरार हो गया। इसकी पुलिस अब सरगर्मी से तलाश कर रही है। उसकी पत्नी ने पर्चा बयान पर हत्या की रिपोर्ट दी है। घटना को लेकर महामंदिर पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

Father becomes haughty, a child is beaten to death by slapping on a stone

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि बीजेएस नट बस्ती की रहने वाली रहिशा पत्नी महेंद्र नट ने रिपोर्ट दी। वह पिछले दो तीन माह से नजदीक ही अपने पीहर में थी। वह शनिवार को ही पीहर से सुसराल आई थी। तब उसका अपने पति महेंद्र नट से झगड़ा हुआ और वह मारपीट करने लगा। तब उसने उसके छह माह के पुत्र रितिक को उठाकर पत्थर पर तीन चार बार पटका।

ये भी पढ़े :- जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित कर रहे युवा

इससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। तब उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह रविवार की तड़क़े चल बसा। थानाधिकारी ने बताया कि रहिशा की तरफ से पर्चा बयान पर पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। इसकी अब तलाश करवाई जा रही है। थानाधिकारी ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वह पीहर से लौटी ही थी। वह दो तीन माह से पीहर में थी और ससुराल आई थी। पीहर भी पास में ही है।

Related posts:

मठ में अनुयायी के चेले ने काम करने वाले युवक से किया दुराचार

September 26, 2026

कारखाने से मशीनरी सामान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

September 26, 2026

बाइक चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार,गाड़ी बरामद

September 26, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026