Doordrishti News Logo

एक अन्य घर से एक किलो चांदी और नगदी पर किया हाथ साफ

जोधपुर, शहर के पावटा द्वितीय पोलो क्षेत्र में एक मकान में चोरी हो गई। चोर ने मकान के अहाते में खड़ी मोपेड और ताले तोड़क़र परचूनी सामान और 15 हजार की नगदी चुराई। सीसीटीवी फुटेज में घटनाक्रम कैद हो गया। पुलिस ने अब बदमाश का दस्तयाब कर पूछताछ आरंभ की है। बासनी सांगरिया स्थित एक मकान में परिवार के लोग कोरोना होने पर गांव चले गए। सूने घर से चोरों ने एक किलो चांदी के साथ लाख रूपए व दो तीन तोला सोने के जेवर चुरा ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि सी- 25  भगत सिंह मार्ग द्वितीय पोलो निवासी अनिल बूब पुत्र हनुमानप्रसाद माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 20-21 मई की रात्रि को बारह बजे के बाद अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर का ताला तोड़क़र अन्दर घुसे और वहां पर अलमारी में रखी 15 हजार रूपये की नकदी, वहां खड़ा एक एक्टिवा गाड़ी और घर में रखा परचून का सामान चुराकर ले गए। एएसआई ढलाराम ने बताया कि घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इस पर एक बदमाश को दस्तयाब कर पूछताछ की जा रही है। परिवार इस मकान में किराए पर रहता है और यह लोग मथानिया गांव गए हुए थे।

ये भी पढ़े :- जन सहभागिता से स्थापित होने वाला राजस्थान का सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट

दूसरी तरफ बासनी थाने के एएसआई भीमसिंह ने बताया कि राधाकृष्ण विहार सोनामुखी नगर सांगरिया में रहने वाले अर्जुन प्रजपात पुत्र पूनाराम प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसके अनुसार वह मूल रूप से पाली का रहने वाला है। परिवार में कोरोना होने पर वह अपनी गांव पाली चला गया। इस बीच गत आठ दस दिनों से घर सूना था। अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से एक किलो चांदी के जेवरात, दो तीन तोला सोने के जेवर और करीबन एक लाख की नगदी ले गए। पीड़ित परिवार मजदूरी करता है। बासनी पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026