ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में। ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन 02 से 04 दिसंबर 2026 को साउथ कोस्ट रेलवे, विजयवाड़ा में आयोजित किया जाएगा।

अधिवेशन में भाग लेने के लिए शनिवार को प्रातः 10:30 बजे जोधपुर मंडल से मंडल के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व कारखाना कर्मी गाड़ी सं. 04805 स्पेशल गाड़ी से पूरे जोश के साथ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रवाना हुए।

जोनल अध्यक्ष व मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि अधिवेशन में रेलवे के वर्तमान हालात पर चर्चा की जाएगी। रेलवे में निरंतर बढ़ रहे निजीकरण व निगमीकरण पर किस प्रकार विराम लगाया जाए,इस संबंध में आने वाले दिनों में रणनीति तैयार करने का कार्य किया जाएगा। रेलवे में दो लाख से अधिक सेफ्टी से जुड़े खाली पदों को शीघ्र भरा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आठवां वेतन आयोग रेल कर्मचारियों का बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है,जिस पर वर्तमान सरकार बहुत ढिलाई से कार्य कर रही है। संगठन की मांग है कि आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए और उसे शीघ्र लागू किया जाए,ताकि कर्मचारियों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे में जिस प्रकार से गाड़ियों की बढ़ोतरी की जा रही है,उसी अनुसार रेलवे में पदों का सृजन नहीं किया जा रहा है। संगठन की मांग है कि जहां-जहां गाड़ियों में बढ़ोतरी हुई है,उसी अनुरूप पदों का सृजन होना चाहिए। इस ओर ध्यान नहीं देने से कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्य का बोझ बढ़ रहा है।
पेट्रोलिंग की बीट निर्धारित की जानी चाहिए। कर्मचारियों से 12 किमी से अधिक पेट्रोलिंग नहीं करवाई जाए। इन तमाम मुद्दों पर विजयवाड़ा अधिवेशन में चर्चा कर मुकम्मल निर्णय लिया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने जोधपुर मंडल की ओर से तीन दिवसीय अधिवेशन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उपस्थित सदस्यों व अधिवेशन में भाग लेने वाले कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

गाड़ी के रवाना होते समय जसबीर सिंह चौधरी, सुनील टाक,बने सिंह, अशोक सिंह मेडतिया, मनोज शर्मा,अनुप त्रिवेदी,विनोद सुन्डा, परमानन्द गुर्जर,आशीष खन्ना,कृष्ण कुमार गुर्जर, सन्तोक माली,राजूराम सिंगोदिया सहित सैकड़ों कर्मचारी व कार्यशाला शाखा के साथीगण तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित थे।