एसएससी सीपीओ एसआई 2026 परीक्षा में गड़बड़ी का शक
- एग्जाम सेंटर पर इंस्पेक्टर ने बंद किया जैमर
- पेपर लीक की आशंका में केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसएससी सीपीओ एसआई 2026 परीक्षा में गड़बड़ी का शक। शहर के बनाड़ थाना क्षेत्र के महादेव नगर स्थित परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी के परीक्षा के दौरान जैमर बंद करने का मामला सामने आया है। केंद्र के वेन्यू मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल की आशंका के तहत एफआईआर दर्ज की।
रिपोर्ट में बताया कि इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसीपी मंडोर अनिल शर्मा को सौंपी है। एसीपी मंडोर अनिल शर्मा के अनुसार केंद्र के वेन्यू मैनेजर पवन कुमार आनंद ने एफआईआर दी है। पवन कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि वह 23 नवंबर 2026 से सरोज इन्फोटेक ऑनलाइन एग्जाम सेंटर,महादेव नगर,बनाड़ में वेन्यू मैनेजर के रूप में सेवाएं दे रहा है।
बीमा कंपनी पर दो लाख रुपए हर्जाना
गत 28 नवंबर को एसएससी की एसएससी सीपीओ एसआई 2026 परीक्षा की प्रथम पारी के दौरान वहां कार्यरत निरीक्षक अभिषेक मेघवाल की गतिविधि संदिग्ध नजर आई। उससे पूछताछ की तो संतोष जनक जवाब नहीं मिला। सेंटर में जांच पता चला कि अभिषेक ने परीक्षा के दौरान जैमर बंद किया था। घटना केंद्र के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। इसी आधार पर परीक्षा में गड़बड़ी अथवा परीक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी बाहर पहुंचाने की आशंका के चलते रिपोर्ट दी गई।
एफआईआर में नामजद निरीक्षक
एफआईआर में निरीक्षक के रूप में जाजीवाल कलां,बनाड़ निवासी अभिषेक पुत्र केवलराम मेघवाल का नाम दर्ज है। शिकायतकर्ता ने जैमर बंद करने की गतिविधि को संदेहास्पद बताते हुए परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल की आशंका व्यक्त की। रिपोर्ट बनाड़ थाना पुलिस को 28 नवंबर की रात मिली, जिसे दर्ज किया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध हैं। पुलिस ने राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 व बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच मंडोर एसीपी अनिल शर्मा को सौंपी है।
पुलिस इन बिंदुओं की करेगी जांच
-परीक्षा के दौरान जैमर वास्तव में कब और कितनी देर बंद हुआ?
-जैमर बंद करने की गतिविधि सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई है या नहीं?
-जैमर बंद करने के पीछे कोई तकनीकी कारण, निर्देश अथवा अन्य परिस्थिति थी?
-जैमर बंद रहने के दौरान परीक्षा केंद्र में किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क या संचार हुआ?
-परीक्षा में किस अभ्यर्थी को अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश हुई?
Related posts:

बीमा कंपनी पर दो लाख रुपए हर्जाना

हादसों में चार लोगों की मौत

अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई एक आरोपी गिरफ्तार

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

आज थमेंगे स्पेशल ट्रेनों के पहिए
महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व की ऐतिहासिक पहल-सेठ

विकसित भारत युवा संसद 30 को जोधपुर में
भगत की कोठी में वंदे भारत स्लीपर डिपो का दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर

