Doordrishti News Logo

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के बदमाशों ने पैसों का लालच देकर हथियार सप्लाई और रेकी में किया था शामिल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार। सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी करने और फर्जी आधार कार्ड,अवैध रिवॉल्वर व अफीम के साथ पकड़े गए पंजाब के दो वांटेड अपराधियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने इस साजिश में पंजाब के बदमाशों का साथ देने वाले जोधपुर जिले के दो स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

पुलिस ने इस मामले में कापरड़ा थाना क्षेत्र के रामड़ावास हाल विद्यानगर,भदवासिया निवासी अनिल सारण पुत्र हनुमान राम सारण और कापरड़ा के ओलवी गांव हाल आरटीओ ऑफिस के पीछे,लिंक रोड,विद्यानगर भदवासिया निवासी विकास विश्नोई पुत्र परसाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है।

छात्रों ने खारिज किए सामूहिक नकल के आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि पंजाब के हार्डकोर बदमाशों ने इन दोनों युवकों को पैसों का लालच देकर अपने साथ जोड़ा था। आरोपी हथियार सप्लाई करने की साजिश में शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसमें संगठित अपराध,हत्या के षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम जैसी सख्त धाराएं भी जोड़ी हैं।
फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ कर नेटवर्क की अन्य कडिय़ां जोड़ रही है।

आरोपियों के पास मिली थी अफीम
पूरी कार्रवाई 20 सितंबर की है। एसआई भर्ती परीक्षा के मद्देनजर चल रही गश्त के दौरान एजीटीएफ से सूचना मिली थी कि पंजाब के बदमाश अपराध की नीयत से जोधपुर आए हैं और ऑफिसर मेस के आसपास देखे गए हैं। इस पर एयरपोर्ट थानाधिकारी भारतसिंह रावत व एजीटीएफ की टीम ने कैलाश नगर गली नंबर-1 स्थित सनसिटी इन होटल में दबिश देकर पंजाब के फाजिल्का निवासी जसकरण सिंह उर्फ कट्टा और राजिंदर उर्फ बिल्ला को पकड़ा था।

दोनों ने पहले फर्जी आधार कार्ड दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। तलाशी के दौरान जसकरण के बैग में रखे पीनट बटर के डिब्बे से 58 ग्राम अफीम व 43 हजार रुपये नकद मिले थे। राजिंदर के बैग से 25 ग्राम अफीम,एक चालू रिवॉल्वर और 45,100 रुपये नकद बरामद हुए थे।