छात्रों ने खारिज किए सामूहिक नकल के आरोप
- जैसलमेर के श्री करणी कॉलेज में नकल का मामला
- समिति ने जेएनवीयू के कुलगुरु को सौंपी जांच रिपोर्ट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छात्रों ने खारिज किए सामूहिक नकल के आरोप। जैसलमेर जिले के कजोई स्थित श्री करणी कॉलेज में सामूहिक नकल के आरोपों की जांच कर रही समिति ने रविवार को जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
समिति ने रिपोर्ट के साथ कार्रवाई की अनुशंसा भी दी है। इससे पहले शनिवार को विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में समिति ने परीक्षार्थियों का पक्ष सुना था। सुनवाई में शामिल विद्यार्थियों ने नकल के आरोपों को खारिज किया।
एसएससी सीपीओ एसआई 2026 परीक्षा में गड़बड़ी का शक
शनिवार सुबह करीब 11 बजे 80 छात्र-छात्राएं बस से बृहस्पति भवन पहुंचे। सुनवाई के दौरान कुछ परीक्षार्थियों ने समिति से कहा कि शिक्षक उन्हें परीक्षा से जुड़ी जानकारी दे रहे थे। कुछ अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक फीस और चालान जमा कराने के बारे में बता रहे थे। समिति ने परीक्षार्थियों के बयान सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की और रविवार को इसे कुलगुरु को सौंप दिया।
कुलगुरु ने 23 नवंबर को मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की थी। उन्होंने समिति को 28 नवंबर को परीक्षार्थियों का पक्ष सुनने के निर्देश दिए थे। प्रो.विकल गुप्ता को समिति का संयोजक बनाया गया था। प्रो.एके. गोयल,प्रो.मदन मोहन और प्रो.महिपाल सिंह राठौड़ को सदस्य बनाया गया था। समिति ने तय तारीख पर शनिवार को विद्यार्थियों की सुनवाई की।
हिंदी साहित्य की परीक्षा में सील की गई थीं 93 उत्तर पुस्तिकाएं
मामला जुलाई का है। उस समय श्रीकरणी कॉलेज में हिंदी साहित्य की परीक्षा चल रही थी। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के उडऩदस्ते ने परीक्षा के दौरान कॉलेज का निरीक्षण किया था। टीम में प्रो.अमनसिंह,डॉ.सुरेश चौधरी,ललित झाला और डॉ.गौरव जैन शामिल थे। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर टीम ने मौके पर ही 93 उत्तर पुस्तिकाएं सील कर दी थीं।
इस मामले में कॉलेज प्रशासन और संबंधित वीक्षकों के खिलाफ सामूहिक नकल करवाने के आरोप में आपराधिक मामला भी दर्ज कराया गया था। अब विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट कुलगुरु के पास है और आगे की कार्रवाई पर फैसला होना है।
Related posts:

एसएससी सीपीओ एसआई 2026 परीक्षा में गड़बड़ी का शक

बीमा कंपनी पर दो लाख रुपए हर्जाना

हादसों में चार लोगों की मौत

अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई एक आरोपी गिरफ्तार

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

आज थमेंगे स्पेशल ट्रेनों के पहिए
महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व की ऐतिहासिक पहल-सेठ

