विकसित भारत युवा संसद 30 को जोधपुर में
‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विकसित भारत युवा संसद 30 को जोधपुर में। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2027 का जिला स्तरीय कार्यक्रम 30 नवंबर, सोमवार को प्रातः 10 बजे राजकीय युवा आवास सभागार, जोधपुर में आयोजित होगा।
उप निदेशक भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल है। जिला स्तरीय युवा संसद का विषय “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” है।
भगत की कोठी में वंदे भारत स्लीपर डिपो का दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर
इसमें 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा भाग लेंगे। आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित है। जिन्होंने मायभारत पोर्टल पर वॉलन्टियर फॉर भारत सेक्शन में राज्य एवं जिले का चयन कर विकसित भारत युवा संसद बैनर पर क्लिक करके आवेदन किया था, वही युवा प्रतिभागिता करेंगे।
कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विचार-विमर्श कर अपने नवीन विचार प्रस्तुत करेंगे। अधिक जानकारी के लिए माय भारत जोधपुर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Related posts:
भगत की कोठी में वंदे भारत स्लीपर डिपो का दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर

विशेषज्ञों ने स्पाइन की बीमारियों के सटीक निदान व उपचार पर चर्चा

SAI द्वारा 100वें संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन

रेल-खेल-कला महाकुंभ का रंगारंग भव्य समापन

मर्यादा के आंगन में स्वछंदता का प्रदर्शन

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

