Doordrishti News Logo

22 लाख के आभूषण चोरी

  • परिवार दिन में शादी समारोह में गया था
  • रात को लौटा
  • करवड़ के बासनी लाछा में हुई चोरी
  • दो शातिर दिखे फुटेज में -पहचान के प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),22 लाख के आभूषण चोरी। शहर के निकट बासनी लाछा रोड करवड़ में एक सूने मकान में चोरी हो गई। चोर घर के ताले तोडक़र प्रवेश कर वहां से 14 तोला सोना और 45 तोला चांदी के आभूषण बटोर कर ले गए। परिवार के लोग दिन में शादी समारोह में गए थे,वापिस रात को लौटे तब घटना का पता लगा। इस बारे में घर मालिक ने करवड़ थाने में चोरी की रिपोर्ट दी।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि बासनी लाछा रोड पर रहने वाले दलवीर सिंह पुत्र जगदीश सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह 25 नवंबर को दिन में शादी समारोह में गए थे। रात को वापिस लौटने पर पता लगा कि घर के ताले टूटे पड़े है। चोरों ने अंदर अलमारी और बक्सों के ताले तोडक़र तकरीबन 14 तोला सोना और 45 तोला चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

थानाधिकारी परमेश्वरी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखे गए है, चोरी दिन में होना प्रतीत हुआ और दो संदिज्ध वहां दिखे है। इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। चोरी गए आभूषण तकरीबन 20-22 लाख के है। अग्रिम जांच की जा रही है।