रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन। संभागीय रोजगार कार्यालय एवं राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के प्रारंभ में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय माथुर एवं संभागीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक आनंद कुमार सुथार ने उपस्थित आशार्थियों को कैरियर संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही डॉ नितिन राजवंशी एवं टीआर राठौड़ ने निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा उनके संस्थान में रिक्त पदों,योग्यता संबंधी जानकारी दी।
आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट
शिविर में कुल 12 निजी क्षेत्र के नियोजकों ने भाग लिया। इनमें राजस्थान उद्योग,केमिकल एंड मिनरल इंडस्ट्रीज,मयंक इंडस्ट्रीज,श्रीकृष्णा ऑटोसेल्स प्रालि.एवं भारतीय जीवन बीमा निगम सहित विभिन्न संस्थान शामिल थे। नियोजकों द्वारा आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन किया गया।
शिविर में कुल 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया तथा 13 आशार्थियों का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।
शिविर में रोजगार विभाग के श्रीराम दाधीच एवं कुलभूषण,राजेन्द्र सिंह ने शिविर संबंधी कार्य संपादित किए।
Related posts:

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’

एमडीएमएच में भौंह के घाव के रास्ते गाल की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी

