वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म। शहर के सरदारपुरा एरिया की एक होटल में किशोरी से दुष्कर्म का प्रकरण सामने आया है। परिचित आरोपी ने किशोरी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए स्क्रीन शॉट लिए। फिर उसे ब्लैकमेल कर धमकाया और एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता कल थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया है, अग्रिम जांच जारी है।
सरदारपुरा पुलिस के अनुसार नाबालिग पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया। इसमें बताया कि उसकी पहचान एक युवक से थी। जो उससे सोशल मीडिया के मार्फत बातचीत भी करता था। कुछ रोज पहले उससे वीडियो कॉल पर बात हुई थी। तब परिचित युवक ने उसके स्क्रीन शॉट ले लिए। बाद में उसे ब्लैक मेल कर धमकाने लगा। उसे एक होटल पर बुलाया और वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता का अब मेडिकल कराया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
Related posts:

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

सत्यापन के बाद महिला थाने के दो कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में प्रकरण दर्ज

46.980 किलो डोडा- पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार जब्त

स्कूल बस से उतरते ही 2 बहनों को ट्रेलर ने कुचला एक की मौत

वैवाहिक कलह या 498ए का केस दर्ज कराना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

