सब्जी मंडी में लूटपाट और जानलेवा हमले का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सब्जी मंडी में लूटपाट और जानलेवा हमले का आरोप। पीपाड़ सिटी थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी में लूटपाट और जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी में नेनाराम एवं जीवनराम की आलू की दुकान पर कुछ लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और सोने की चेन,सोने की अंगूठी सहित करीब 60 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए।
गुजरात के श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो पलटी जनहानि नहीं
घटना में तेजाराम,ओमा राम और सुखराम सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। पीडि़त पक्ष ने आरोप लगाया कि इस वारदात में प्रकाश,भागीरथ,मुकेश, भागुराम सहित अन्य लोग शामिल थे। आरोपियों ने कथित रूप से जानलेवा हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
पीडि़त पक्ष का कहना है कि घटना के संबंध में पीपाड़ सिटी थाना पुलिस को जानकारी देने के बावजूद अब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पीडि़त परिवार में रोष व्याप्त है।
पीडि़तों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
Related posts:

गुजरात के श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो पलटी जनहानि नहीं

नशे की मनुहार पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

ओम प्रकाश बिश्नोई उप जिला प्रमुख निर्वाचित

जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में अवैध शराब जब्त

केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल नगर निगम की लिफ्ट में फंसे

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

