Doordrishti News Logo

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त। राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र की केरू पुलिस चौकी के तहत चावण्डा- सालोड़ी के पास पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त किए। इनमें एक ट्रैक्टर बजरी से भरा था,जबकि दूसरा खाली मिला।

केरू चौकी पुलिस को इस इलाके में बजरी परिवहन की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रैक्टर जब्त किए और जांच शुरू की। जब्त किए गए एक ट्रैक्टर पर आगे और पीछे,दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं थी। दूसरे ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस वाहन के मालिक और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

केरू पुलिस चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। एक ट्रैक्टर बजरी से भरा था और दूसरा खाली। एक ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस जांच में यह पता लगाया जाएगा कि ट्रैक्टर किन लोगों के हैं, बजरी कहां से लाई जा रही थी और परिवहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज मौजूद थे या नहीं।