प्रमिला चौधरी बनी जोधपुर जिलाप्रमुख

  • जोधपुर जिला परिषद प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की प्रमिला चौधरी विजयी 36 वोट मिले
  • भाजपा के लक्ष्मण राम को मिले सिर्फ 7 वोट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रमिला चौधरी बनी जोधपुर जिलाप्रमुख। जोधपुर जिला परिषद के प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला चौधरी ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण राम को 29 वोटों के भारी अंतर से हराया।

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

बुधवार 25 नवंबर को हुए मतदान में कुल 43 मत डाले गए। सभी 43 मत विधिमान्य रहे। इसमें प्रमिला चौधरी को 36 वोट मिले,जबकि उनके प्रतिद्वंदी लक्ष्मण राम को मात्र 7 वोट मिले। कोई भी मत प्रतिक्षेपित, निविदत्त अथवा नोटा को नहीं पड़ा।

रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम,1994 के अंतर्गत परिणाम की घोषणा करते हुए प्रमिला चौधरी, मीरा कुंज,राज श्रीनगर के पास, खारिया खंगार, जोधपुर को जोधपुर जिला परिषद के प्रमुख पद के लिए सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित किया।