एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार। फलोदी पुलिस ने एनडीपी एस एक्ट के दो मामलों में 10 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुभाष जोधपुर जिले के झंवर थाना क्षेत्र के जोलियाली गांव का रहने वाला है।
एसपी आदित्य काकड़े ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन उजास चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थानाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सुभाष फलोदी थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में वांछित था।
जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी
उसकी गिरफ्तारी के लिए एडीशनल एसपी ब्रजराज सिंह चारण और वृताधिकारी अचल सिंह देवड़ा की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व जाम्बा थानाधिकारी देवाराम बिश्नोई ने किया। पुलिस ने तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर सुभाष को गिरफ्तार किया।
उसे फलोदी थाने में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Related posts:

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

होटल में विदेशी महिलाओं को ठहराने वाले संचालक पर केस दर्ज

विकास अधिकारी वीबी जीरामजी कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करें: मिश्रा

