Doordrishti News Logo

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

  • इस्तेमाल हुई दूसरी नंबर प्लेट लगी स्कार्पियो
  • बैंक से निकलते ही डेढ़ किमी आगे की वारदात -तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग। शहर के पीएफ ऑफिस रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच से 50 लाख रुपए निकलवा कर जा रहे बाबूलाल से 18 सेक्टर मोड़ के पास स्कार्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने लूट की वारदात की। वारदात में लुटेरों ने जिस नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया।

वह दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट थी। पुलिस नंबर प्लेट मालिक और घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरों की तलाश में जुटी है।

लुटेरों ने की थी रैकी 
घटना से पहले लुटेरों ने परिवादी बाबूलाल की रैकी की। इसके बाद जब वह बैंक से रुपए निकलवा कर करीब डेढ़ किमी आगे पहुंचा। तब उन्होंने स्कूटी को टक्कर मारी। जिससे परिवादी नीचे गिरकर घायल हो गया। बाद में गाड़ी से उतरकर लुटेरों ने युवक पर डंडे और तलवारों से हमला किया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद घायल युवक को पास ही के निजी अस्पताल ले जाया गया। परिवादी की रिपोर्ट पर चौहाबो थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसकी जांच एसआई महेंद्र कुमार को सौंपी है।

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने घायल बीकानेर के डूंगरगढ़ हाल माहेश्वरी ग्रीन निवासी बाबूलाल शर्मा के पर्चा बयान लिए। इसमें उसने बताया कि वह अपने साले के साथ पार्टनरशिप में बासनी कृषि मंडी मोड स्थित भैरुनाथ ट्रेडिंग कंपनी खोल रखी है। बैंक में करंट अकाउंट उसके साले के नाम का है।

साले ने 5-7 चेक दिए और वह गांव चला गया। उसके गांव जाने के बाद में जरूरत पड़ने पर 50 लाख रुपए निकवाकर बैंक से निकला। लौटते समय लुटेरों ने हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद परिवादी ने अपने पिता को कॉल कर घटना की सूचना दी।