लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन
मनोरंजक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन। लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जोधपुर की ओर से भवन सभागार में दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में महिला इकाई की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने परिवारजनों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति आध्यात्मिकता और संस्कारों से परिपूर्ण है। इसमें धर्म,आस्था,रीति- रिवाज,परंपराओं और विश्वास का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल
समारोह में मनोरंजक गतिविधियां,विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
प्रतियोगिताओं में विजेता महिला सदस्यों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोधपुर प्रांत प्रभारी महावीर चौपड़ा,जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष हरीश लोहिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सारस्वत,महिला इकाई उपाध्यक्ष नलिनी बंसल एवं इंदुबाला अग्रवाल,सचिव कंचन लोहिया,कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव निधि सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी हर्ष,ममता लोहिया,रुचि अग्रवाल, स्वाति शर्मा सहित मधु विश्नोई,अरुणा राठी, स्वाति माथुर,हर्षिता सोनी,रुचिका लीला,डॉ. संतोष आसेरी,निरूपा पटवा,किरण कांकरिया, माला राठौड़,मीरा, काशिश छुगानी,रिद्धि, निशा तुलसियानी और मालती सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला

