Doordrishti News Logo

घर में घुसकर किया हमला

  • सामुदायिक भवन का नाम बदलने पर हुआ था विवाद
  • मारपीट करने के 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर में घुसकर किया हमला। देवनगर थाना क्षेत्र के शिव बस्ती इलाके में हुए पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बस्ती में बने सामुदायिक भवन का नाम बदलने का विरोध करने पर मारपीट की थी। पीडि़त ने 20 से 25 लोगों के साथ मिलकर हमला करने के आरोप लगाए गए थे।

शिव बस्ती के रहने वाले बालकिशन ने 14 अक्टूबर को देवनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार,नगर निगम की ओर से निर्मित शिव बस्ती के सार्वजनिक सामुदायिक भवन पर कथित तौर पर कब्जा कर उसका नाम बदलने और एक बैनर पर नाम लिखने को लेकर विवाद हुआ था। इसका विरोध करने पर 12 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे भीड़ ने पीडि़त के घर पर हमला व पथराव किया था।

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब इस मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों को गिरफ्तार किया:-
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीर दुर्गादास कॉलोनी मसूरिया निवासी मोहम्मद सुफियान पुत्र अब्दुल समद,नईलों की कॉलोनी सुभाष चौक के पास रातानाडा हाल राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी मोहम्मद याकूबपुत्र अब्दुल अजीज,शिव बस्ती श्रमिकपुरा मसूरिया निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ टीपू पुत्र मोहम्मद सलीम, पुलिस चौकी के सामने श्रमिकपुरा मसूरिया निवासी मोहम्मद दानिश मदावत उर्फ गबराल पुत्र मोहम्मद सराज,शिव बस्ती बलदेव नगर मसूरिया निवासी रईस अहमद पुत्र अब्दुल रसीद और फयाज खां पुत्र मोहम्मद कयूम शामिल हैं।