35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी
- मोबाइल पर घर के कैमरे चैक किए
- कैमरे बंद होने पर हुआ संदेह
- भगत की कोठी कृष्ण मंदिर गली नंबर 2 में चोरों की बड़ी सैंध
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी। शहर के पाली रोड स्थित भगत की कोठी में कृष्ण मंदिर गली नंबर 2 में 15-16 नवंबर की रात को एक बंद मकान में चोरों ने सैंधमारी कर 30-35 लाख के आभूषण और नगदी चुरा ले गए। पीडि़त को घटना का पता उस वक्त लगा जब वह तलिमनाडृ में था।
घर के कैमरे मोबाइल में बंद नजर आने पर संदेह गहराया। पड़ौसी ने बाद में सूचना दी कि ताले टूटे हैं। प्रथम दृष्टया पता लगा कि चोरी 15-16 नवंबर की रात को हुई है। इस बारे में अब कृष्ण मंदिर के पास दूसरी गली निवासी प्रांशुल चौधरी ने रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट में बताया कि वह तमिलनाडु में निजी नौकरी करता है। उनके माता-पिता जोधपुर में रहते हैं। प्रांशुल 4 नवंबर को जोधपुर आया था। 11 नवंबर को उनके माता-पिता घूमने के लिए मुंबई चले गए। इसके बाद 13 नवंबर को प्रांशुल भी मकान पर ताला लगाकर पड़ौसी को चाबी देकर फ्लाइट से तमिलनाडु रवाना हो गया।
मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार
मोबाइल पर कैमरे चैक किए तो बंद मिले
16 नवंबर को प्रांशुल ने अपने मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो कैमरे बंद मिले। इस पर उन्होंने पड़ौसी के बेटे को फोन कर मकान की स्थिति देखने के लिए कहा। पड़ौसी ने मौके पर जाकर देखा तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी गायब था। इसकी जानकारी मिलने पर प्रांशुल ने पुलिस को सूचना दी और जोधपुर के लिए रवाना हुआ।
आभूषण नगदी ले गए चोर
17 नवंबर को जोधपुर पहुंच कर मकान की जांच करने पर चोरी का पता चला। अज्ञात चोर 15 और 16 नवंबर की मध्यरात्रि के दौरान मकान में घुसे और तिजोरियों व अलमारियों के ताले तोडक़र कीमती सामान ले गए।
यह सामान चोरी हुआ
चोरी हुए सामान में करीब 600 ग्राम चांदी के सिक्के,6 से 8 जोड़ी चांदी की पायल,करीब 400 ग्राम चांदी की मूर्तियां, लगभग 3.30 किलो चांदी के बर्तन व डीनर सेट,36 ग्राम सोने के सिक्के तथा करीब 220 ग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं।
इनमें नेकलेस,कंगन,चेन, अंगूठियां और सिर का टीका बताया गया है।
इसके अलावा करीब 38 हजार रुपए कीमत का डीएसएलआर कैमरा सेट, लगभग 1 लाख 90 हजार रुपए कीमत की घड़ियाँ व अन्य सामान,7 लाख 80 हजार रुपए नकद, शाओमी कंपनी का लैपटॉप,5 से 6 पुराने मोबाइल फोन,ड्राइविंग लाइसेंस,कार की चाबी, चांदी के वर्क वाली दो साडिय़ां और अन्य घरेलू सामान भी चोरी हुआ।
Related posts:

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

प्रकाशपुरी आश्रम में देव प्रबोधनी पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

