Doordrishti News Logo

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

  • बालाजी को लगाया अन्नकूट का भोग
  • 56 भोग की झांकी सजाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम। शहर में अन्नकूट उत्सव की धूम मची हुई है। शहर के हर छोटे-बड़े मंदिरों में अन्नकूट उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को हनुमान मंदिरों में बालाजी को अन्नकूट का भोग लगाया गया।

पाल बालाजी मंदिर के पुजारी महंत रामेश्वरदास वैष्णव ने बताया कि पाल बालाजी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर अन्नकूट के भोग के दर्शन किए। बाद में बालाजी को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया।

इस दौरान मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। साथ ही मंदिर में फूल मंडली की गई। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल नजर आया। अन्नकूट महोत्सव के दर्शन और प्रसादी का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

सिटी पुलिस स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में अन्नकुट में 108 व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को फूलों एवं रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी सुनील शर्मा ने बताया कि आरती कर भक्तो को कच्ची प्रसादी का वितरण किया गया। इसी तरह शेखूजी का तालाब स्थित बालाजी मंदिर में अन्नकूट का आयोजन किया गया।

सोहन दास,केवल दास एवं ओमप्रकाश के आयोजन में संपन्न इस धार्मिक कार्यक्रम में अन्नकूट की परंपरा के माध्यम से भगवान के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव 20 को:-
मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में श्रीपीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के तत्वावधान में 20 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी रंजन दईया ने बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान के नेतृत्व तथा संयोजक कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा एवं उपाध्यक्ष शिव प्रकाश दहिया की देखरेख में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।

महोत्सव के अंतर्गत 20 नवंबर को शाम 7 बजे बाबा के दरबार में महाआरती होगी,जिसके पश्चात कच्ची प्रसादी का वितरण किया जाएगा। वहीं अगले दिन 21 नवंबर को दोपहर 2 बजे पक्की प्रसादी का वितरण होगा।