Doordrishti News Logo

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

  • जेसीबी से ध्वस्त किए अवैध कब्जे
  • अतिक्रमियों ने जताया विरोध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण। मसूरिया में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की हटाने की कार्रवाई की। यहां भारी पुलिस जाब्ते के बीच अतिक्रमण और पशु बाड़ों को हटाया गया। हालांकि इस दौरान टीम को महिलाओं सहित कई अतिक्रमियों का विरोध झेलना पड़े। वह लोग पुलिस से भी उलझ गए। बाद में पुलिस ने कुछ युवकों को डिटेन भी किया। वहीं घरों के बाहर बंधे मवेशियों को भी नगर निगम की टीम जब्त कर ले गई।

नगर निगम की टीम के अनुसार मसूरिया नट बस्ती में लंबे समय से पुराने रेलवे ट्रैक के पास की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत मिल रही थी। इसके बाद बुधवार सुबह टीम मसूरिया नट बस्ती पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
यहां रोड पर बनी अवैध दुकानों,सडक़ किनारे खड़े हाथ के ठेलों और अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान महिलाओं समेत कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। दो युवक पुलिस से उलझ भी गए और धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस दोनों को पकडकऱ थाने लेकर गई।

सरकारी जमीन पर कर रखा था अतिक्रमण
रहवासी कॉलोनी में बड़े स्तर पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। नगर निगम की टीम की ओर से घरों के बाहर बने सभी बाड़ों को हटाने की भी कार्रवाई की गई। लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। जिसे निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से हटाया। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का कुछ महिलाओं ने विरोध किया जिस पर महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें दूर किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

टीम की ओर से करीब 25 अवैध पशु बाड़ों और अतिक्रमण को चिन्हित किया गया था। इन्हें हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जब एक युवक उलझने लगा तो पुलिस टीम युवक का कॉलर पकड़ ले गई। इस दौरान युवक बार बार कार्रवाई को लेकर विरोध जता रहा था। पुलिस उसे ले जाने लगी तो उसके घर वालों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस से बचाने लगे। आखिर पुलिस उसे थाने ले गई।
हालांकि जैसे ही टीम मौके पर पहुंची कुछ लोगों ने अपने स्तर पर घरों के बाहर बने अतिक्रमण को हटाना भी शुरू कर दिया था।