प्रकाशपुरी आश्रम में देव प्रबोधनी पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान
- गूंजेंगी रामचरितमानस की चौपाइयां
- 100 बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रकाशपुरी आश्रम में देव प्रबोधनी पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान। कार्तिक मास के पावन पर्व पर चांदपोल तापड़िया बेरा के पास अनिश्चितकालीन अखण्ड रामायण पाठ स्थल बाबा प्रकाशपुरी आश्रम में देव प्रबोधनी एकादशी पर 19 व 20 नवंबर को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आश्रम के गादीपति संत रुकमणपुरी महाराज ने बताया कि कार्तिक मास में देव प्रबोधनी एकादशी पर गुरुवार को सुबह 11 बजे गणेशपूजन के पश्चात अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन होगा, जिसकी पूर्णाहुति 20 नवंबर को सायं 7 बजे होगी तथा 100 बालक- बालिकाओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
मेजर शैतानसिंह की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में बंद रहा फलोदी
दोनों दिन आयोजित कार्यक्रमों में त्रयंबकेश्वर महादेव का पंचामृत रुद्राभिषेक,बाबा प्रकाशपुरी के चरण पादुका पूजन,आश्रम के सेवाधारी ब्रह्मलीन संत सतीश पुरोहित शिवपुरी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी समाधि का पूजन तथा सायंकाल में रामदरबार एवं रामायणजी की आरती का आयोजन किया गया है।
दोनों दिन विष्णुसहस्त्र नाम,श्रीमद्भगवत गीता,गजेंद्र मोक्ष, भीष्मस्तवराज,अनुस्मृति का सस्वर पाठ किया जाएगा तथा पूरे दिन आश्रम परिसर में रामचरितमानस की चौपाइयां गूंजेंगी।
सायंकालीन आरती पश्चात् जोधपुर के संत-महंतों के लिए भंडारे का आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर आश्रम में स्थित राम दरबार की भव्य आंगी रचना व आश्रम परिसर को रंगीन रोशनी, दीपमालिका व फूल मंडली से सजाया जाएगा।
Related posts:

आईआईटी जोधपुर का ध्यान और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को लेकर शोध

मेजर शैतानसिंह की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में बंद रहा फलोदी

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

