उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

टिहरी(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल।उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में आज प्रातः एक भीषण सड़क हादसा हो गया।ऋषिकेश- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर बाजार के समीप यात्रियों से भरी एक चलती बस अनियंत्रित होकर पुल से 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई,जबकि 26 घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश सहित विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया।

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

अब तक प्राप्त जानकारी और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,विश्वनाथ सेवा की यह बस हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही थी। यह बस मंगलवार तड़के 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब सवा चार बजे हुआ। गूलर पुल के पास पहुंचने पर चालक ने संतुलन खो दिया और बस सीधे नदी में जा गिरी। बस में करीब 30 से 35 यात्री बताए जा रहे हैं। सुबह के सन्नाटे के बीच हुए इस हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया और घायलों की चीत्कार दूर तक सुनाई दे रही थी।

सूचना पर थाना मुनिकीरेती और चौकी गूलर, शिवपुरी और ब्यासी पुलिस और एसडीआरएफ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।एसडीआरएफ,फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और गहरी खाई के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रेस्क्यू टीमों ने खाई में उतरकर जान जोखिम में डालते हुए घायलों को बाहर निकाला।

एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार,हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी,जबकि एक घायल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को बस से बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से अधिकांश को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी में कुछ यात्रियों के खाई में फंसे होने की बात सामने आई है। एसएसपी के मुताबिक,घटनास्थल से शवों को निकालने और अन्य यात्रियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं।पुलिस बल,एसडी आरएफ और अन्य राहत दल आपसी समन्वय से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

बस में कुल कितने यात्री सवार थे,इसका पता लगाया जा रहा है। मृतकों की पहचान के प्रयास भी जारी हैं। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

घायलों की सूची
प्रशासन की ओर से जारी घायलों की प्रारंभिक सूची में झारखंड,बिहार, असम,दिल्ली,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के यात्रियों के नाम शामिल हैं।

मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, 22 वर्ष। राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार,निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना,बिहार, 24 वर्ष। 3.अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह,निवासी मोहम्मद नथा,जसपुर,ऊधमसिंह नगर,28 वर्ष। 4.प्रत्यूष पुत्र सुभाष,निवासी बुढ़ाकेशी,खटीमा,ऊधमसिंहनगर, 23 वर्ष। अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन,निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल,जिला दुमका, झारखंड 34 वर्ष। बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू,निवासी ढोडिया,जिला दुमका,झारखंड, 50 वर्ष। आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी,असम,3 वर्ष। नूर जहां पत्नी विशाल,निवासी गुवाहाटी,असम, 26 वर्ष। राजकुमार पुत्र काली चरण,निवासी ग्राम उपर मजियारा,जिला दुमका,झारखंड,32 वर्ष। जतिन पुत्र जीतपाल,निवासी डीडीए क्वार्टर,जिलाशाहदरा, दिल्ली,21 वर्ष। पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी,निवासी धौलतीर,रुद्रप्रयाग,31 वर्ष। संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद,निवासी जहानाबाद बिहार 38 वर्ष। वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह,निवासी हैरन, कर्णप्रयाग चमोली 58 वर्ष। मुन्ना सिंह पुत्र शंकर सिंह,निवासी ऊपर मनियारा झारखंड 28 वर्ष।सागर पुत्र अनिल दुबे,निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश, वर्ष। खुशी भट्ट पुत्री दीपक भट्ट,निवासी मजीर कांडा पिथौरागढ़,19 वर्ष।एक व्यक्ति गंभीर (सीरियस) अवस्था में है, जिसका नाम व पता अज्ञात है। मौके पर कोई पहचान पत्र (आईडी) प्राप्त नहीं हुआ।
परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा जिला दुमका, झारखंड। आसापंथ पत्नी भुवनपंथ, ब्लॉक ऑफिस हल्द्वानी उम्र 64 वर्ष। पंकज कांडपाल पुत्र जगदीश,निवासी ब्लॉक ऑफिस हल्द्वानी, नैनीताल 42 वर्ष। अंजू पत्नी नवीन कुमार,छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी,नैनीताल 32 वर्ष। आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता,निवासी सेडॉल, सुहागपुर,मध्य प्रदेश। रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता। दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल। रामा प्रसाद घोष पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता,उम्र 62 वर्ष। नवीन पुत्र कैलाश,निवासी हल्द्वानी, नैनीताल,उम्र 31 वर्ष।