Doordrishti News Logo

आग से लाखों का कपास खाक

कड़ी मशक्कत के बाद पाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आग से लाखों का कपास खाक। आसोप में रविवार दोपहर सालासर बालाजी इंडस्ट्रीज की कपास फैक्ट्री में आग लग गई। इसमें लाखों रुपए कीमत का कपास जल गया। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और फैक्ट्री के दूसरे हिस्सों को बचा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

फैक्ट्री संचालक बाबूजी कासट ने बताया कि परिसर में रखे कपास के ढेर से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग फैल गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। ग्रामीणों ने पानी के टैंकर,पाइप और बोरवेल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

आसोप पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल इंदिरा चौधरी,कांस्टेबल महेंद्र गोदारा, किशन सैनी और अशोक कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को संभाला और बचाव काम में मदद की। भोपालगढ़ नगर पालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची। दमकल चालक महिपाल भंवरिया,फायरमैन हड़मान सिंह सारण और रमेश धडिय़ा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है।