ज्ञान पंचमी पर पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ज्ञान पंचमी पर पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन।जैन धर्म में ज्ञान, जिनवाणी एवं शास्त्रों की आराधना के विशेष महत्व को दर्शाने वाला पावन पर्व ज्ञान पंचमी राजेन्द्र भवन में श्रद्धा,भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर साध्वी रत्नरेखा की पावन निश्रा में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:काल ज्ञान की पूजा, देव वंदन एवं आरती के साथ होगा। इसके पश्चात साध्वी का ज्ञान की महत्ता पर विशेष प्रवचन होगा।
टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया
अपने प्रवचन में साध्वी जिनवाणी की आराधना,शास्त्रों के प्रति श्रद्धा,नियमित स्वाध्याय एवं आत्मकल्याण में ज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रावक- श्राविकाओं को ज्ञानार्जन एवं धर्ममार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान करेंगी। ज्ञान पंचमी के उपलक्ष्य में भवन में विभिन्न धार्मिक ग्रंथों एवं शास्त्रों को आकर्षक ढंग से सजाकर जिनवाणी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर श्रावक- श्राविकाएं उपवास,एकासन एवं अन्य तप-आराधनाओं के माध्यम से धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। रात्रि में जैन परिवारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर ज्ञान रूपी प्रकाश को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा जिनशासन की प्रभावना के मंगल संकल्प लिए जाएंगे।
Related posts:

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को

महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

भावी ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान 15 को

सरपंच चुनाव की रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

पंचायत चुनाव में प्रचार कर रहा वांछित आरोपी
मधुमेह से बचाव की शुरुआत गर्भकाल से करें

