मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख
वाटसएप पर भेजा लिंक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख। शहर के यूआईटी कॉलोनी गणेश चौराहा के पास रहने वाले एक युवक को शातिरों ने क्रेेडिट किश्त बंद करवाने के नाम पर लिंक भेजा।
लिंक को क्लिक किए जाने पर उसका फोन हैक हो गया और फिर खाते से 1 लाख 95 हजार से ज्यादा रूपयों की निकासी कर ली। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। अब प्रतापनगर सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। जांच थानाधिकारी सुंदरकला की तरफ से की जा रही है।
होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे
प्रताप नगर सदर पुलिस के अनुसार यूआईटी कॉलोनी गणेश चौराहा के पास रहने वाले कपिल चौहान पुत्र परमानंद की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि 3 नवंबर को उसके मोबाइल पर वाटसअप कॉल आया। फिर शातिरों ने क्रेडिट कार्ड की किश्तें बंद करवाने की बात कहते हुए झांसे में लिया।
उसे एक लिंक वाटसअप पर भेजा गया। वह झांसे में आकर लिंक को क्लिक कर बैठा और उसका फोन हैक हो गया। बाद में उसके बैंक खाते से 195273 रूपए पार हो गए। उस मोबाइल पर मिले संदेश से बाद में पता लगा। दो दिन तक उसके खाते से रूपए निकलते रहे। प्रतापनगर सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।
Related posts:

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट

जोधपुर से चेन्नई का सफर हुआ आसान

समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक का नवीनीकरण

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज

