Doordrishti News Logo

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी। शहर में साइबर फ्रॉड के केस नहीं थम रहे। जीरो नंबर एफआईआर पर कमिश्ररेट पुलिस में धोखाधड़ी के केस दर्ज किए जा रहे हैं। राजीव गांधी नगर थाने में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर केस दर्ज हुआ है। उसे एपीके फाइल डाउनलोड करवा शातिर ने एक लाख से ज्यादा की ठगी की थी।

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि विनायक विहार में बी ब्लॉक में रहने वाले संजय मेहता की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि कुछ दिन पहले ऑन लाइन किसी शातिर द्वारा उससे एपीके फाइल को डाउनलोड कराया गया था। जिसके बाद शातिर ने मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से एक लाख से ज्यादा की राशि पार कर ली।

पुलिस ने बताया कि पीडि़त की तरफ से साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी गई थी। बाद में जयपुर एसओजी एटीएस की तरफ से जीरो नंबर एफआईआर यहां भेजी गई, जिस पर अब फ्रॉड का केस दर्ज किया गया है।