जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज
- मेड़ता रोड में 173 और डेगाना में 48 पेंशनभोगियों को लाभ
- गुरुवार को नोखा, ओसियां,बासनी,नागौर और पीपाड़ सिटी में लगेंगे शिविर
- वृद्ध-अस्वस्थ के लिए होम विजिट सुविधा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत रेल पेंशनभोगियों के लिए जगह-जगह विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
बुधवार को मेड़ता रोड स्टेशन पर आयोजित शिविर में 173 पेंशनभोगियों एवं परिजनों ने लाभ उठाया, इसी प्रकार डेगाना स्टेशन पर 48 पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र मौके पर बनाए गए।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पीएल मीणा के नेतृत्व में चल रहे अभियान में पेंशन भोगियों को मौके पर प्रमाण पत्र बनाने के साथ ‘जीवन प्रमाण’ मोबाइल एप से घर बैठे स्वयं प्रमाण पत्र बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है,ताकि भविष्य में उन्हें बैंक या कार्यालय न जाना पड़े।
टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली
गुरुवार को 5 स्टेशनों पर शिविर
अभियान के तहत गुरुवार 5 नवंबर को प्रातः 10 बजे से नोखा,ओसियां, बासनी,नागौर एवं पीपाड़ सिटी रेलवे स्टेशनों पर विशेष शिविर लगेंगे। लेखा एवं कार्मिक विभाग की टीमें मौके पर उपस्थित रहकर सहयोग करेंगी।
वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पीएल मीणा ने बताया कि पेंशन निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए प्रतिवर्ष जीवन प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। आधार आधारित डिजिटल प्रमाण पत्र कुछ ही मिनटों में बनकर ऑनलाइन पेंशन वितरण एजेंसी तक पहुंच जाता है,जिससे बुजुर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों के पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलती है।
क्या लाएं साथ
आधार कार्ड,आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर, पेंशन खाते की बैंक पासबुक और पीपीओ की प्रति।
होम विजिट सुविधा
जो वृद्ध,अस्वस्थ अथवा चलने-फिरने में असमर्थ पेंशनभोगी शिविर तक नहीं पहुंच सकते,उनके घर जाकर रेलवे टीम प्रमाण पत्र बनाएगी। परिजनों से होम विजिट के लिए रेलवे से संपर्क करने की अपील की गई है।
Related posts:

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

निलम्बन आदेश पर उच्च न्यायालय की रोक

विद्यार्थियों को दिया सतत जीवनशैली का संदेश

