Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन। हर माह आयोजित होने वाले निशुल्क मिर्गी शिविर की 341 वीं कड़ी का आयोजन श्रीधर शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में लायंस क्लब में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार मिठेश निर्मोही ने किया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इन कैंपों की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि इन कैंपों ने पूरे भारत में मिर्गी रोग के बारे में फैली अंधविश्वास की सोच की पूर्ण रूप से विश्वास में बदल दिया। आज हर मिर्गी रोगी इस बात से वाकिफ हो गया है कि मिर्गी रोग एक दवाओं के सेवन पूर्णतया ठीक हो सकती है। मरीजों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि जब आपको नि:शुल्क सेवा मिल रही है तो आपको भी इस शिविरों का लाभ लेकर अपने रोग से छुटकारा पाना चाहिए। मैने अपने लंबे जीवन में लगातार नि:शुल्क सेवा का अभियान नहीं देखा। मैं उसके लिए डा नगेन्द्र शर्मा और उनकी टीम को बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

संस्था की सचिव डॉ पद्मजा शर्मा ने बताया कि श्रीधर शिक्षण संस्था द्वारा पिछले 27 वर्षों से आयोजित होने वाले इन शिविरों की उपलब्धियों से पूरे भारतवर्ष में मिर्गी रोग को लेकर एक नई चेतना आई है अब ये अभियान उम्मीद का नहीं विश्वास का हो गया।

डॉ नगेंद्र शर्मा ने बताया कि लगातार 27 वर्षों किए जाने वाले प्रयासों का नतीजा है कि आज हमारे प्रत्येक कैंप में दो से तीन मरीज पूर्णतया स्वस्थ होकर नाता जीवन जीने की और अग्रसर हो रहे है। आज भारत के हर कौने से मरीज अपना इलाज करवाने इन शिविरों में पहुंच रहे हैं और विश्वास की एक नई उम्मीद के साथ इलाज करवा रहे हैं।

6 वर्षों से लगातार इलाज करवाने के बाद 7 वर्षीय राहुल और 22 वर्षीय सलिम पूर्ण रूप से मिर्गी रोग से मुक्त होंने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हमने तो इस रोग से मुक्त होने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। लेकिन आज हमें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि हम इस रोग से मुक्त हो गए है।

डॉ नगेंद्र शर्मा ने बताया कि आज शिविर में 252 मरीजों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया। शिविर संयोजक किशन प्रजापत और महावीर शर्मा के अलावा कमलेश व्यास,किशन खत्री,मनोज खत्री,मोहित व्यास और अन्य कार्य कर्ताओं के अलावा रामचंद्र गौड़ और छायाकार दिनेश पुरी ने अपनी सेवाएं दी।