जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

धरने को एक माह पूरा -कुलपति को सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सेवा निवृत्त कर्मचारियों व शिक्षकों को सात माह से पेंशन नहीं मिली है। पेंशन भुगतान की मांग को लेकर उनका धरना लगातार एक माह से जारी है। इस कड़ी में शनिवार को उन्होंने हैड ऑफिस में कुलपति को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया।

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

पेंशन सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो.रामनिवास शर्मा ने कहा कि दीपावली नजदीक है,लेकिन सात माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बकाया पेंशन के भुगतान और समस्या के स्थायी समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।

पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल और आमरण अनशन करेंगे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स के लिए दैनिक खर्च के साथ दवाइयों का खर्च उठाना भी मुश्किल हो रहा है।