सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

  • कलेक्ट्रेट से प्रातः 8:30 बजे होगा शुभारंभ
  • सरदार पटेल की प्रतिमा सर्किट हाउस तक निकाली जाएगी एकता दौड़

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जोधपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा।

उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

सीईओ जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव,युवा मामले एवं खेल विभाग तथा अध्यक्ष,राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में जिला स्तर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे रन फॉर यूनिटी आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि दौड़ का शुभारंभ कलेक्ट्रेट से होगा। निर्धारित रूट के अनुसार प्रतिभागी घूमर होटल रोड,मोहनपुरा पुलिया,खास बाग चौराहा एवं पुलिस लाइन होते हुए पावर हाउस सर्किल से सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा,सर्किट हाउस पहुंचेंगे,जहां दौड़ का समापन होगा।