मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत। शहर के एयरफोर्स स्टेशन से पांच बत्ती जाने वाली रोड पर पाबूपुरा के नजदीक शुक्रवार की दोपहर में मधुमक्खियों का छत्ता भरभरा कर अचानक गिर गया। मधुमक्खियों का झुंड बिखर गया और वह राह में चलने वाले लोगों पर टूट पड़ा।
उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत
मधुमक्खी के डंक मारने से कई लोग घायल होने के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। डंक मारे जाने से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दो लोगों की हालत नाजुक बताई जाती है। घटना के बाद से लोग सहम से गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर में एयरफोर्स स्टेशन से पांच बत्ती जाने वाली रोड पाबूपुरा पर यह हादसा हुआ। इसमें किशनलाल नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि वह मार्ग से निकल रहा था। तब मधुमक्खियों का छत्ता भरभरा कर नीचे आ गिरा और हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के हमले में किशनलाल घायल हो गया। इसके बाद किशन लाल को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान किशनलाल की मौत हो गई। घटना वाली जगह पर मधुमक्खियों के हमले में कुछ और लोग भी डंक मारने से घायल हुए है। हालांकि एयरपोर्ट थाना पुलिस का कहना है कि किसी अन्य घायल व्यक्ति ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
Related posts:

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

