Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

विक्रम सिंह नांदिया और साथियों पर हमले का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला। भोपालगढ़ थाना क्षेत्र के नांदिया प्रभावती गांव में ग्राम पंचायत प्रशासक एवं सरपंच शारदा विश्नोई के घर पर फायरिंग, तोडफ़ोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर शारदा विश्नोई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार घटना 27 अक्टूबर की रात करीब 11.55 बजे की बताई गई है। शारदा विश्नोई ने आरोप लगाया कि विक्रमसिंह नांदिया अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोप है कि घर के मुख्य गेट पर लातें मारी गईं, सरियों से हमला किया गया और फायरिंग की गई। इस दौरान उनके बेटे राजेश को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

स्विफ्ट कार के शीशे तोड़े, अनिल विश्नोई से मारपीट का आरोप
शिकायत में बताया गया कि आरोपियों के साथ एक स्पार्कियो कार और दो कैंपर गाडिय़ां थी।विक्रम सिंह नांदिया, छोटूसिंह पुत्र अचलसिंह सहित 10 से 15 अन्य लोगों के साथ होने का आरोप लगाया गया है।
परिवाद के अनुसार,स्विफ्ट कार पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अनिल विश्नोई के साथ पिस्टल दिखा कर धमकाने,छाती पर पिस्टल तानने तथा पत्थर और हॉकी से मारपीट करने का आरोप है, जिससे वह घायल हो गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला 
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भोपालगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2),126(2),324(3), 189(2) और 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच निरीक्षक राजू राम बामनिया को सौंपी गई है।

Related posts:

Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

345 करोड़ रुपए के फसल बीमा दावों का भुगतान

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में घायल कार सवार की मौत पुत्र ने दी रिपोर्ट

October 30, 2026