डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स
- अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें
- ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स। रेलवे ने पेंशनधारकों को आगाह किया है कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी लिंक,कॉल और संदेशों से सतर्क रहने की जरूरत है। साइबर ठग जीवन प्रमाण पत्र बनवाने या अपडेट करने का झांसा देकर पेंशनधारकों की व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पेंशनधारक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत केंद्रों का ही उपयोग करें। व्हाट्सऐप, एसएमएस और ईमेल पर प्राप्त अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
किसी भी संदिग्ध संदेश के जरिए मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा नहीं करें। उन्होंने पेंशनधारकों से अपील की कि जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित किसी भी समस्या या संदिग्ध कॉल की स्थिति में रेलवे के संबंधित पेंशन कार्यालय अथवा बैंक से आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करें। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिकृत कॉमन सर्विस सेंटर,बैंक या डाकघर की सहायता भी ली जा सकती है।
ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
पेंशनधारक किसी साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। सतर्कता और सही जानकारी के जरिए पेंशनधारक अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।
Related posts:

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

345 करोड़ रुपए के फसल बीमा दावों का भुगतान

