Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

80 वर्ष से अधिक आयु के रेल पेंशनभोगियों को मिलेगी विशेष सुविधा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर। भारत सरकार के कार्मिक,लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा 30 अक्टूबर को ओसियां रेलवे स्टेशन परिसर में 80 वर्ष से अधिक आयु के रेल पेंशनभोगियों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

यह शिविर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पिंटू लाल मीणा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।शिविर का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ रेल पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें इसकी प्रक्रिया एवं लाभों के प्रति जागरूक करना है।

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

इस पहल से वरिष्ठ पेंशन भोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया सरल,सुगम एवं सुविधाजनक बनाने में सहायता मिलेगी। शिविर में आने वाले पेंशन भोगियों से अनुरोध है कि वे अपने साथ आधार कार्ड की प्रति,आधार से लिंक अथवा पंजीकृत मोबाइल नंबर,बैंक पासबुक तथा नवीनतम पेंशन भुगतान आदेश की प्रति अवश्य लेकर आएं।

वरिष्ठ एवं अस्वस्थ पेंशनभोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम विजिट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे उन्हें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में सहूलियत मिल सकेगी।