रेलवे अस्पताल में गर्भवती महिला की नाक की गांठ का सफल ऑपरेशन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), रेलवे अस्पताल में गर्भवती महिला की नाक की गांठ का सफल ऑपरेशन। मां बनने की खुशी के बीच नाक से लगातार खून बहने की परेशानी से जूझ रही 21 वर्षीय गर्भवती महिला को जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में इलाज से राहत मिल गई। गर्भावस्था के आखिरी चरण में महिला की नाक की गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया।
पुलिस ने यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए हटवाया अतिक्रमण
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसआर बुनकर ने बताया कि महिला का यह पहला प्रसव है और उसकी संभावित तिथि 18 अक्टूबर है। प्रसव का समय नजदीक होने और नाक से अधिक खून बहने के कारण मामला चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में महिला की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी के साथ सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।
इस दौरान नाक-कान- गला रोग विशेषज्ञ डॉ गुलाब सिंह सारण, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा तिवारी,एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉ प्रद्युम्न और ऑपरेशन कक्ष की टीम ने मिलकर जिम्मेदारी संभाली। सभी के प्रयासों से ऑपरेशन सफल रहा और महिला को राहत मिली।
Related posts:

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

