बेकाबू कार दीवार से टकरा कर पलटी ड्राइवर के नशे में होने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बेकाबू कार दीवार से टकरा कर पलटी ड्राइवर के नशे में होने का आरोप। जोधपुर में गांव की गलियों में दौड़ रही एक कार अचानक दीवार में जा घुसी,फिर पलट गई। हादसे के बाद कार में फंसे ड्राइवर को ग्राणीणों ने खींचकर गाड़ी से बाहर निकाला। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्राइवर नशे में था।
गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों को कोई चोट नहीं लगी। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना बनाड़ थाना क्षेत्र के बोरावास गांव की है। जानकारी के अनुसार बोरावास गांव में कुशाल सरगरा का मकान है। यहां एक तेज स्पीड कार गली में टर्न लेते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद कार पलटी खा गई।
संवैधानिक संस्थाओं पर विपक्ष के हमले लोकतंत्र के लिए चिंताजनक: शेखावत
ग्रामीणों ने बताया कि कार ड्राइवर नशे में था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना के समय आसपास बने मकानों के लोग भी मौजूद थे,गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं लगी। हादसे के बाद लोगों ने पलटी खाई कार से ड्राइवर को बाहर निकाला। इसके बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बनाड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ड्राइवर को अपने साथ ले गई। इस दौरान पुलिस क्रेन से कार को सीधा कर थाने ले गई।
Related posts:

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

