छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त
ओम माथुर केरल, आर्लेकर तमिलनाडु,डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड,दुष्यंत गौतम को सिक्किम,ब्रज मोहन राम को ओडिशा और डॉ. सुधा यादव कर्नाटक के राज्यपाल नियुक्त
नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज), छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त। राष्ट्रपति कार्यालय से सोमवार शाम छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। अब तक केरल के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी दी गई है।
कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण
डॉ.ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड,दुष्यंत गौतम को सिक्किम,ब्रज मोहन राम को ओडिशा और डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
ओम माथुर इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल रह चुके हैं। दुष्यंत गौतम भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी रहे हैं तथा राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं।
ओडिशा के राज्यपाल बने ब्रज मोहन राम झारखंड के पलामू से 1996 से 2004 तक सांसद रहे हैं और अविभाजित बिहार में विधायक भी रहे हैं।
कर्नाटक की राज्यपाल बनी डॉ.सुधा यादव हरियाणा के रेवाड़ी की निवासी हैं,आईआईटी रुड़की से केमिस्ट्री में पीएचडी हैं और 1999 में सांसद बनी थीं। वे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य भी रही हैं।
उत्तराखंड भेजे गए डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के बालाघाट से सांसद और कई बार विधायक व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। पेशे से चिकित्सक हैं।
