कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के डीआरएम कार्यालय स्थित कौशल विकास केंद्र में पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर आयोजित शिविर में तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

सोमवार को वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) समीर कुमार ने रेलपथ अनुरक्षण एवं संरक्षा पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने रेलपथ की नियमित जांच,अनुरक्षण निगरानी,तकनीकी मानकों की पालना और खामियों की समय पर पहचान के बारे में बताया।

प्रशिक्षण में रेलपथ की चौड़ाई-सीधाई की जांच, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग निरीक्षण,लंबी वेल्डेड रेल, सतत वेल्डेड रेल और विस्तार जोड़ से जुड़ी जानकारी दी गई। पर्यवेक्षकों को अभिलेख रखरखाव और कार्यस्थल पर प्रभावी पर्यवेक्षण के महत्व से भी अवगत कराया गया।