अरबन हाट में क्राफ्ट बाजार और ओडीओपी प्रदर्शनी आज से

कलेक्टर करेंगे उद्घाटन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अरबन हाट में क्राफ्ट बाजार और ओडीओपी प्रदर्शनी आज से। स्थानीय हस्तशिल्प को बाजार उपलब्ध कराने के लिए पाली रोड स्थित अरबन हाट में सोमवार से दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार एवं पंच गौरव के तहत ओडीओपी प्रदर्शनी शुरू होगी। उद्घाटन 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे जिला कलक्टर आलोक रंजन करेंगे।

संयुक्त आयुक्त पूजा मेहरा ने बताया कि मेले में लकड़ी के फर्नीचर,लाख की चूड़ियां,कोटा डोरिया,रेशम साड़ियां,वुडन- मेटल हैंडीक्राफ्ट, बंधेज, जूट बैग,पॉटरी,पेंटिंग,खादी उत्पाद, दरियां,मसाले,पापड़- अचार सहित कई स्टॉल लगेंगी। म्यूजियम हॉल में कैमल बोन से बने जसवंत थड़ा और एक थंबा महल के मॉडल आकर्षण रहेंगे।

नवरात्रा शुरू घर-घर हुई घट स्थापना

प्रदर्शनी में सालावास के कारीगर गनी मोहम्मद द्वारा दरी बुनाई,वर्षा माली द्वारा मिट्टी के बर्तन और रामरख जाट द्वारा कॉटन रस्सी बुनाई का लाइव प्रदर्शन होगा।

मेले में फूड कोर्ट,बच्चों के झूले और प्रतिदिन घूमर,चरी,कच्छी घोड़ी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रदर्शनी में दिल्ली,यूपी, बंगाल,एमपी, छत्तीसगढ़ सहित जैसलमेर,बीकानेर,नागौर, बाड़मेर,पाली और जोधपुर के कारीगर भाग ले रहे हैं। समय दोपहर 3 से रात 9 बजे तक रहेगा।