आपातकाल में 137वां रक्तदान मरीज को मिला जीवनदान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपातकाल में 137वां रक्त दान मरीज को मिला जीवनदान। वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव रक्तवीर नरेंद्र सिंह राठौड़ ने मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती बिलाड़ा निवासी मरीज के लिए अपना 137वां रक्तदान किया।

जोधपुर के आसमान में दिखा शौर्य व वीरता का संगम

मरीज को ए पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता होने पर संस्थान के अध्यक्ष विजय अरोड़ा को सूचना मिली। उन्होंने तुरंत सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ से संपर्क किया। राठौड़ ने मथुरादास माथुर ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। मरीज के परिजनों ने संस्थान का आभार जताया।