नारी निकेतन में महिला एवं बालिका कल्याण दिवस पर कार्यशाला
समाज कल्याण सप्ताह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नारी निकेतन में महिला एवं बालिका कल्याण दिवस पर कार्यशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 1 से 7 अक्टूबर तक मनाए जा रहे समाज कल्याण सप्ताह के तहत पांचवें दिन महिला एवं बालिका कल्याण दिवस पर नारी निकेतन में कार्यशाला हुई।
संयुक्त निदेशक डॉ. बीएल सारस्वत की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में महिलाओं एवं बालिकाओं को विधिक अधिकारों, सुरक्षा,स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में 90 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
नारी निकेतन अधीक्षक रेखा शेखावत ने बताया कि बाल कल्याण समिति सदस्य बबीता शर्मा ने बालिका सुरक्षा एवं पुनर्वास,अधिवक्ता अनीता राजपुरोहित ने विधिक अधिकारों, अरुणा टाक ने कानून और भविष्य के विकास पर जानकारी दी।
सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह चौहान ने नारी शक्ति के योगदान पर चर्चा की, प्रशासनिक अधिकारी ज्ञानकीदास चौहान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। डॉ.सीप विश्नोई ने आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य,इन्द्रा कच्छवाहा ने प्राचीन से वर्तमान तक नारी के सफर पर व्याख्यान दिया। महिला अधिकारिता विभाग की कल्पना ने सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक किशनाराम लोल,लेखाधिकारी श्वेता व्यास सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
