Doordrishti News Logo

डीएसटी और कुड़ी पुलिस ने पकड़ा अवैध डोडा पोस्त,आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीएसटी और कुड़ी पुलिस ने पकड़ा अवैध डोडा पोस्त, आरोपी गिरफ्तार। जिला पश्चिम की स्पेशल टीम और कुड़ी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार की देर शाम को फिटकासनी गांव में मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी पार करते युवती आई चपेट में,मौत

आरोपी के पास से 35 किलो ग्राम से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद किया गया। जिला पश्चिम स्पेशल टीम प्रभारी एसआई महादेव प्रसाद को मुखबिरी सूचना मिली कि फिटकासनी गांव में घड़ी की ढाणियां निवासी सुनील पुत्र मांगीलाल के पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हो सकता है।

इस पर कुड़ी पुलिस के सहयोग से फिटकासनी में रेड दी गई। पुलिस ने आरोपी के यहां से 35 किलो 550 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई।