गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
मेडिकल कॉलेज के बाहर गांधी प्रतिमा और शास्त्री सर्कल पर कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के निर्देशानुसार विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के बाहर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके सत्य,अहिंसा,स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के संदेश को याद किया।
इस अवसर पर जोधपुर महापौर प्रसन्नचंद मेहता,उप महापौर विजय सिंह पंवार, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,राजेंद्र बोराणा,जोधपुर शहर जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, ओमप्रकाश दहिया एवं गौरव जैन सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, पार्षद तथा पार्षद प्रत्याशी उपस्थित थे।
डीएसटी और कुड़ी पुलिस ने पकड़ा अवैध डोडा पोस्त,आरोपी गिरफ्तार
महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य,अहिंसा और स्वच्छता के प्रति समर्पण का संदेश देता है। गांधी जी के विचार आज भी समाज को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और विकसित शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
इसके बाद भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लाल बहादुर शास्त्री सर्कल पहुंचे,जहां पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जी के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रनिष्ठा और देशसेवा के आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम में वरुण धाणदिया, घनश्याम भाटी,परसराम तिवाड़ी,उमेश पलिया,आनंद परिहार,जयप्रकाश राकेचा, अल्का थामेद सहित विभिन्न मोर्चों एवं मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता, राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
