Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर से जनप्रतिनिधियों से करेंगे सीधा संवाद

  • पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम
  • मिनी ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर से जनप्रतिनिधियों से करेंगे सीधा संवाद। गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन जनकवि गणेशीलाल व्यास ‘उस्ताद’ मिनी ऑडिटोरियम,सूचना केंद्र, जोधपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

यही है वो लडक़ा..कहकर युवक पर जान लेवा हमला पाइप से पैर तोड़ा

इस संबंध में पंचायत समितियों के समस्त विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पंचायतीराज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर जिला परिषद द्वारा पंचायत समितिवार ‘मेरा गांव,मेरा गौरव’ संदेश का वितरण किया जाएगा। प्रशासकों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।