किराणा दुकान से नगदी और आधा किलो चांदी चोरी
- चोरी के 26 दिन बाद दी रिपोर्ट
- दुकान का शटर तोड़कर चोरी
- चांदी के आभूषण और नकदी ले गए चोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किराणा दुकान से नगदी और आधा किलो चांदी चोरी। शहर के मंडोर स्थित नौ मील एरिया में 26 दिन पहले किराणा दुकान में चोरी हुई थी। दुकानदार की तरफ से अब पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। दुकान से अज्ञात चोर आधा किलो चांदी के आभूषण,मोबाइल के साथ 15 हजार की नगदी ले गए।
घटना 3 और 4 सितंबर की दरमियानी रात की बताई गई है।लालसागर दिलीप नगर निवासी लूणकरण पुत्र बंकटलाल माहेश्वरी ने रिपेार्ट दी। इसमें बताया कि 9 मील नागौर रोड स्थित किराणा स्टोर की दुकान में रात करीब 1 बजे दो बदमाशों ने सेंटर लॉक को सरियों से खींचकर बीच से अलग किया और दुकान में प्रवेश किया। बताया गया कि दोनों आरोपी करीब एक घंटे तक दुकान के अंदर रहे और सामान को बिखेर कर चोरी की।
पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दुकानदार के अनुसार चोर करीब 15 हजार रुपये नकद,तीन मोबाइल फोन,करीब 280 ग्राम चांदी की हांसली,100 ग्राम चांदी की पायल और करीब 50 ग्राम चांदी की चूडिय़ा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। रिपोर्ट में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद होने की बात भी कही गई है।
घरेलू कार्यों में व्यस्त होने था
दुकानदार ने घरेलू कार्यों में व्यस्त होने के कारण घटना के बाद तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाने की बात पुलिस को बताई। मंडोर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक मनोहरलाल को सौंपी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है।
